Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नायडू मंत्रिमंडल से भाजपा के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा - Sabguru News
होम Andhra Pradesh नायडू मंत्रिमंडल से भाजपा के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

नायडू मंत्रिमंडल से भाजपा के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

0
नायडू मंत्रिमंडल से भाजपा के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
two BJP ministers resign from andhra pradesh cm chandrababu Naidu's cabinet
two BJP ministers resign from andhra pradesh cm chandrababu Naidu’s cabinet

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी अध्यक्ष एन चन्द्रबाबू नायडू के केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार से अपने दो मंत्रियों के इस्तीफे के निर्णय के बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्रियों ने राज्य में नायडू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा के दोनों मंत्री राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कामिनेनी श्रीनिवास और मंत्री पी.मणिक्याला राव ने मुख्यमंत्री से उनके चैंबर में मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दोनों मंत्रियों ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने भी उनके मंत्रिमंडल में चार साल तक कुशलतापूर्वक काम करने के लिए उनकी सराहना की।

श्रीनिवास ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य और केन्द्र में दो ‘कुशल’ सरकारों के बावजूद राज्य की मौजूदा परिस्थितियां अफसोसजनक हैं। मंत्री ने कहा कि वे विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति लेने के बाद इस्तीफे पर विधानसभा में बात करेंगे।