Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भोपाल के इस्लामपुरा में पुलिस दल पर हमला, दो आरक्षक घायल - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल के इस्लामपुरा में पुलिस दल पर हमला, दो आरक्षक घायल

भोपाल के इस्लामपुरा में पुलिस दल पर हमला, दो आरक्षक घायल

0
भोपाल के इस्लामपुरा में पुलिस दल पर हमला, दो आरक्षक घायल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में लाकडाउन के दौरान सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया, जिससे दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात इस्लामपुरा क्षेत्र में कुछ लोगों के एकत्रित होने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इन लोगों को बाहर घूमने से रोका था। आरक्षक लक्ष्मण यादव और सतीश सिंह ने उनको घर जाने के लिए बोला। जिस पर यह लोग पुलिस से विवाद करने लगे।

जिस पर बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों पर दनादन छुरा चला दिया। एक पुलिसकर्मी के हाथ में तो दूसरे के कंधे में चोट लगी है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना में पुलिस के दो आरक्षक घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने फरियादी आरक्षक की शिकायत पर सात नामजद सहित लगभग एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुटी है, लेकिन आज दोपहर तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।