Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
त्रिपुरा पुलिस को चकमा देकर भाग रही दो युवतियां असम में अरेस्ट - Sabguru News
होम Tripura Agartala त्रिपुरा पुलिस को चकमा देकर भाग रही दो युवतियां असम में अरेस्ट

त्रिपुरा पुलिस को चकमा देकर भाग रही दो युवतियां असम में अरेस्ट

0
त्रिपुरा पुलिस को चकमा देकर भाग रही दो युवतियां असम में अरेस्ट

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस को चकमा देकर किराये के वाहन में गुवाहाटी जाने का प्रयास कर रही दो युवतियों को असम के करीमगंज जिले में हिरासत में ले लिया गया। दोनों युवतियों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में त्रिपुरा के एक थाने में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों का दावा है कि वे पत्रकार हैं, हालांकि दोनों किसी भी मीडिया हाउस से जुड़ा उचित पहचान पत्र नहीं दिखा पाई। इनमें से एक युवती ने खुद को ओडिशा के झारसुगुडा की और दूसरी ने दिल्ली की रोहिणी निवासी बताया है।

पुलिस ने बताया कि सुबह-सुबह उन्हें धार्मिक उन्माद फैलाने की धारा 153-ए के तहत नोटिस दिया गया था और धर्मनगर के एक होटल में आपराधिक साजिश रचने को लेकर गोमती नगर जिले के काकराबन थाने में दर्ज मामले में बयान दर्ज कराने को कहा था।

पुलिस ने बताया कि यात्रा के दौरान ओडिशा की समृद्धि के. सकुनिया (21) और दिल्ली की स्वर्णा झा (24) ने अगरतला जाने की बजाय गुवाहाटी की ओर अपना मार्ग बदल दिया और सुरक्षा निगरानी से बचने के लिए चुरैबाड़ी में अंतरराज्यीय सीमा पार की।

पुलिस को जब उनकी गतिविधि के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने असम के अपने समकक्ष अधिकारियों काे अलर्ट कर दिया और असम पुलिस ने उन्हें राजमार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नया मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।