Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बड़वानी में शादी के नाम पर ठगी : लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Barwani बड़वानी में शादी के नाम पर ठगी : लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट

बड़वानी में शादी के नाम पर ठगी : लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट

0
बड़वानी में शादी के नाम पर ठगी : लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट

बड़वानी। मध्यप्रदेश की बड़वानी कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को शादी के नाम पर ठगने के मामले में लुटेरी दुल्हन गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

बड़वानी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रूप रेखा यादव के अनुसार खरगोन जिले के बमनाली निवासी योगेश गुप्ता की शिकायत पर सेंधवा निवासी अन्ना निकुम तथा संजय जाटवा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि योगेश की मोटापे के चलते शादी नहीं हो पा रही थी इसलिए वह परेशान था। 27 अक्टूबर को की गई शिकायत के मुताबिक बताया गया कि 22 अक्टूबर को खरगोन जिले के सेगांव निवासी सुभाष तथा तीन अन्य आरोपियों ने योगेश गुप्ता की शादी के लिए सोनू नामक लड़की से रिश्ता तय कराया था।

उन्होंने उसी दिन बड़वानी में कोर्ट मैरिज कराने के बाद कपड़े और गहने के लिए डेढ़ लाख रुपए लिए और बाजार जाने का कहकर दुल्हन सोनू के साथ रफूचक्कर हो गए। इंतजार करने और को ढूंढने के बाद योगेश गुप्ता ने पुलिस को घटनाक्रम बता कर मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में सुभाष, राजू और दुल्हन सोनू की तलाश कर रही है।