Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रेस काउंसिल में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दो सदस्य मनोनीत - Sabguru News
होम Delhi प्रेस काउंसिल में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दो सदस्य मनोनीत

प्रेस काउंसिल में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दो सदस्य मनोनीत

0
प्रेस काउंसिल में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दो सदस्य मनोनीत

नई दिल्ली। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दो सदस्य मनोनीत किए गए हैं। एनयूजेआई के महासचिव प्रसन्न महंती और दो बार संगठन के अध्यक्ष रहे प्रज्ञानंद चौधरी को श्रमजीवी पत्रकार श्रेणी में सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रज्ञानंद चौधरी इससे पहले भी प्रेस काउंसिल के सदस्य रहे हैं। महंती ओडिसा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स और चौधरी वेस्ट बंगाल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष हैं।

एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा.अरविंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता, सीमा किरण, प्रदीप तिवारी भूपेन गोस्वामी, सैयद जुनैद, पी राजू और रामचन्द्र कनौजिया, राष्ट्रीय सचिव सीमा मोहन, शीतल करदेकर, पकंज सोनी, कमलकांत उपमन्यु, दीपक राय, के कंधास्वामी, प्रशांत चक्रवर्ती, सबगुरु न्यूज के संपादक विजय मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार संतोष खाचरियावास ने प्रेस काउंसिल में एनयूजे-आई के सदस्यों के मनोनयन पर खुशी जताई है।

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल और महासचिव केपी मलिक ने कहा महंती और चौधरी के मनोनयन से प्रेस काउंसिल में पत्रकारों के हित और अधिकारों की लड़ाई को गति मिलेगी।