Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुपौल में दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रही दो नाबालिगों के साथ रेप - Sabguru News
होम Bihar सुपौल में दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रही दो नाबालिगों के साथ रेप

सुपौल में दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रही दो नाबालिगों के साथ रेप

0
सुपौल में दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रही दो नाबालिगों के साथ रेप

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रही दो नाबालिगों के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मधुबज जिले से नाबालिग दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए निर्मली अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। वह दोनों मेला देखकर बीती रात लौट रही थी।

रास्ते में सुनसान जगह देख दोनों को चार मनचलों ने पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह वहां से घर आई और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ निर्मली थाने पहुंची और अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाबत छापामारी शुरु कर दी।

इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी जरौली गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पीड़िता को मेडिकल जांच के बाबत सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।