Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लुधियाना : ट्रेन के साथ सेल्फी के चक्कर में गई दो युवकों की जान
होम Chandigarh लुधियाना : ट्रेन के साथ सेल्फी के चक्कर में गई दो किशोरों की जान

लुधियाना : ट्रेन के साथ सेल्फी के चक्कर में गई दो किशोरों की जान

0
लुधियाना : ट्रेन के साथ सेल्फी के चक्कर में गई दो किशोरों की जान

लुधियाना। एक ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में दो किशोरों ने रविवार को जान गंवा दी। तीनों दोस्त रेलवे ट्रैक के करीब जाकर सेल्फी ले रहे थे।

साहनेवाल रेलवे पुलिस के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि लुधियाना-चंडीगढ़ दक्षिण बाईपास मार्ग पर गांव कटाना साहिब के नजदीक तीन युवक सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब घूमते हुए रेलवे ट्रैक पर चले गए। वे गुजरती ट्रेन के सामने करीब से सेल्फी लेना चाहते थे।

तीनों रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का इंतजार करने लगे। चंडीगढ़ से लुधियाना आ रही ट्रेन आते देख तीनों दोस्त रेल लाइन के करीब जाकर सेल्फी लेने लगे। इस दौरान दो कुछ ज्यादा करीब चले गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। तीसरा युवक घबराहट में वहां से भाग गया।

इस भयावह दृश्य का गवाह बने लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों के शव सिविल अस्पताल में भिजवाए हैं। समाचार लिखे जाने तक युवकों की शिनाखत नहीं हो सकी थी।