

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा में पार्टी नेता सचिन पायटल के समर्थक दो विधायकों भंवर लाल शर्मा तथा विश्ववेंद्र सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर निलम्बित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी और बताया कि मीडिया के कुछ हिस्सों में प्रसारित एक टेप के आधार पर सरदारशहर के विधायक भंवरलाल शर्मा तथा डीग कुम्हेर के विधायक विश्ववेंद्र सिंह के खिलाफ पार्टी विराेधी गतिविधियों के कारण कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश में शामिल होने के कारण उन्हें कारण बताओ नाेटिस भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलम्बित किया गया है।