Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रयागराज में झाड़ फूंक के बहाने रेप करने वाले दो आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम UP Allahabad प्रयागराज में झाड़ फूंक के बहाने रेप करने वाले दो आरोपी अरेस्ट

प्रयागराज में झाड़ फूंक के बहाने रेप करने वाले दो आरोपी अरेस्ट

0
प्रयागराज में झाड़ फूंक के बहाने रेप करने वाले दो आरोपी अरेस्ट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के लालापुर क्षेत्र से पुलिस ने झाड़ फूंक के बहाने बलात्कार करने करने वाले दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालापुर क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान को लेकर टीम चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान उन्हें झाड़फूंक के बहाने बलात्कार करने वाले बसहरा तहरार निवासी अशोक कुमार और सूरज धुरिया के क्षेत्र में होने की सूचना मिली।

दोनों गांव के किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मानपुर बसहरा रोड़ से उस समय सुबह गिरफ्तार किया जब दोनों भागने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 363,366,376 एवं 3/4 पाक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था। पुलिस इनकी तलाश कर रहा थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।