Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर में नेहरू की मूर्ति खंडित करने के आरोप में दो युवक अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर में नेहरू की मूर्ति खंडित करने के आरोप में दो युवक अरेस्ट

पुष्कर में नेहरू की मूर्ति खंडित करने के आरोप में दो युवक अरेस्ट

0
पुष्कर में नेहरू की मूर्ति खंडित करने के आरोप में दो युवक अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति खंडित करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुष्कर थाना वृत्त अधिकारी राजेश मीणा के अनुसार राजकीय अस्पताल के सामने स्थित नेहरू पार्क में लगी पंडित नेहरू की मूर्ति को शनिवार रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया।

अचानक हुई यह घटना आग की तरह कस्बे में फैल गई और अनेक कांग्रेसी नेहरू पार्क में जमा हो गए। बढ़ते विरोध के मद्देनजर पुलिस ने तत्काल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुष्कर और अजमेर के क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई।

इस बीच अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे स्थित केसरबाग चौकी के बाहर कोतवाली उपनिरीक्षक देवाराम ने हरियाणा नंबर की एक मोटरसाइकिल को रोका जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों को रोककर जब केसरबाग चौकी पर पूछताछ की गई तो मूर्ति तोड़ने का प्रकरण खुल गया।

इस मामले में आरोपी हरियाणा में सोनीपत पीपली गांव के रहने वाले धीरज जाट तथा जय भगवान जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी धीरज ने स्वीकार किया कि उसने मूर्ति तोड़ी है। जब वह पुष्कर में नेहरू पार्क पहुंचा तो पंडित नेहरू की मूर्ति उसे पसंद नहीं आई।

यहां पर नेहरू की बजाए देशभक्त शहीद भगतसिंह की मूर्ति लगनी चाहिए। इस कारण उसने मूर्ति को तोड़ा और पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस एवं प्रशासन ने पंडित नेहरु की मूर्ति को फिर से लगवा दिया हैं।