Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
two year old child still stuck in 150 ft Borewell in Sangrur-संगरूर : बोरवेल में अब भी फंसा है बच्चा, सुनाम-मानसा रास्ते पर जाम - Sabguru News
होम India City News संगरूर : बोरवेल में अब भी फंसा है बच्चा, सुनाम-मानसा रास्ते पर जाम

संगरूर : बोरवेल में अब भी फंसा है बच्चा, सुनाम-मानसा रास्ते पर जाम

0
संगरूर : बोरवेल में अब भी फंसा है बच्चा, सुनाम-मानसा रास्ते पर जाम

संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले में गुरुवार की शाम 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे दो वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने में प्रशासन की विफलता से गुस्साये ग्रामीणों ने आज सुनाम-मानसा रास्ते पर जाम लगा दिया।

जिले के भगवानपुरा गांव में फतेहवीर सिंह नामक बच्चा गुरुवार की शाम चार बजे के करीब बोरवेल में गिरा था। फतेहवीर सिंह का आज जन्मदिन है।

जाम लगाए लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि बचाव कार्य का जिम्मा सेना को क्यों नहीं दिया गया। बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिसाद बल (एनडीआरएफ), पुलिस-प्रशासन स्थानीय लोगों एवं सिरसा डेरा सच्चा सौदा के कुछ स्वयंसेवक लगे हुए हैं।

बोरवेल के समानांतर एक तीन फीट घेरे का बड़ा खड्डा बनाया जा चुका है। इन दोनों गड्ढों के बीच पाईप डालकर बच्चे को बचाया जाना है। आज एनडीआरएफ सूत्रों ने बताया कि दोनों गड्ढों के बीच बनाई जाने वाली सुरंग की दिशा में समस्या आ गई है।