![बलिया में गरम तेल की कढ़ाई में गिरकर मासूम की मृत्यु बलिया में गरम तेल की कढ़ाई में गिरकर मासूम की मृत्यु](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/kid.jpg)
![two years old child killed after falling in hot oil containing embroidery in balia](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/kid.jpg)
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में खेलते समय गरम तेल की कढ़ाई में गिरने से एक मासूम की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार रसड़ा कस्बे में दिव्यांश (02) दोपहर मे अपने पिता की मिठाई की दूकान पर खेल रहा था। पास मे गरम तेल की कढ़ाई रखी हुई थी।
दिव्यांश में खेलते हुए तेल की कढ़ाई में गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मऊ ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।