Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
UDH minister Shanti Dhariwal attacks on bjp-शहरों का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा : स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur शहरों का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा : स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल

शहरों का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा : स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल

0
शहरों का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा : स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल

जयपुर। राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी। जिनसे शहरों का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी एवं आम आदमी को लाभ होगा।

धारीवाल ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान में प्रदेश में यातायात की गहरी समस्या है। प्रदेश में नये फ्लाई ओवर बनाकर इस समस्या का निदान किया जाएगा साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के अधिकतर परियोजनाएं अधूरी हैं। उन्होंने वो काम शुरू किए, जो आवश्यक नहीं थे। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद करने के लिए नहीं है, सुविधाएं देने के लिए है।

उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के संबंध में न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का पूर्ण सम्मान के साथ पालना की जाएगी। पूर्ववर्ती सरकार ने वर्ष 2011 में बनाए गए मास्टर प्लान को बिगाड़ कर 25 वर्षों का मास्टर प्लान बनाया जिसमें ग्रीन बेल्ट, ईकाॅलोजी जोन, पैराफेरी बेल्ट को बर्बाद कर दिया गया। वर्ष 2011 में बनाए गए मास्टर प्लान में ईकाॅलोजी जोन, ग्रीन बेल्ट के प्रावधान थे, उन्हें बनाया रखा जाएगा।