Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शांति धारीवाल ने मास्क वितरण वैन को किया रवाना - Sabguru News
होम Headlines शांति धारीवाल ने मास्क वितरण वैन को किया रवाना

शांति धारीवाल ने मास्क वितरण वैन को किया रवाना

0
शांति धारीवाल ने मास्क वितरण वैन को किया रवाना

जयपुर। राज्य के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने राजस्थान आवासन मंडल की मास्क वितरण वैन को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

धारीवाल ने अपने सरकारी निवास से इस वैन को रवाना किया। मंडल प्रदेश में कोरोना से बचने के लिए एक लाख मास्क का वितरण करेगा और जयपुर शहर में इस वैन के माध्यम से और प्रदेश के अन्य शहरों में मास्क वितरण कियोस्क के माध्यम से मास्क वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर उन्होंने आवासन मंडल के इस सामाजिक सरोकार के प्रयास को सराहा और कहा कि कोरोना काल में मंडल द्वारा आमजन को राहत देने के कई अभिनव कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष कोरोना की पहली लहर के समय भी मंडल द्वारा एक लाख मास्क वितरित किए गए थे, जिसके बाद अन्य नगर निकायों ने भी इसका अनुसरण किया।

इसी तरह मंडल द्वारा ‘नो मास्क-नो एंट्री‘ के प्रवेश द्वार बनाए गए थे, जिसके बाद अन्य नगर निकाय संस्थाओं ने भी इस तरह के गेट लगाए। उन्होंने बताया कि मंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भी पांच-छह करोड़ की मदद दी हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार ने पूरी तरह वैक्सीन की व्यवस्था की है, लेकिन इसके बावजूद हमें हमेशा मास्क पहनना, दो गज की दूरी बनाए रखना और हाथों को बार-बार धोने या सेनेटाइज करने जैसे कोराना प्रोटोकाल का पालन करना है। मंडल द्वारा एक लाख मास्क जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क वितरित करने की पहल सराहनीय है।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल द्वारा गत वर्ष चलाए गए मास्क वितरण कार्य को काफी सराहा गया, कोरोना महामारी के द्वितीय चरण के प्रकोप के मद्देनजर मंडल द्वारा पुनः एक लाख फेस मास्क निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जयपुर शहर में यह वैन विभिन्न स्थलों पर जाकर मास्क वितरित करेगी।