Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उधमसिंह नगर : देह व्यापार के आरोप में स्पा सेंटर मालिक, संचालिका अरेस्ट - Sabguru News
होम India City News उधमसिंह नगर : देह व्यापार के आरोप में स्पा सेंटर मालिक, संचालिका अरेस्ट

उधमसिंह नगर : देह व्यापार के आरोप में स्पा सेंटर मालिक, संचालिका अरेस्ट

0
उधमसिंह नगर : देह व्यापार के आरोप में स्पा सेंटर मालिक, संचालिका अरेस्ट

नैनीताल। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के रूद्रपुर में स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का मामला प्रकाश में आया है और पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है तथा मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं।

उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार जनपद की मानव तस्करी रोधी इकाइयों (एएचटीयू) को रूद्रपुर स्थित गैलेक्सी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अनैतिक कार्य कराये जाने की सूचना मिली। यह भी जानकारी मिली कि मौके पर भीड़ लगी रहती है। इससे आसपास का माहौल खराब होता जा रहा है।

पुलिस की ओर से इस शिकायत की पुष्टि की गई। मामला सही पाए जाने पर एएचटीयू की प्रभारी बसंती आर्य की अगुवाई में पुलिस की एक टीम की ओर से शुक्रवार रात को स्पा सेंटर में छापा मारा गया। आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अनैतिक देह व्यापार को अंजाम दिया रहा था। मौके से इसकी पुष्टि हुई है।

अनैतिक धंधे के लिए हरियाणाा, दिल्ली और अन्य राज्योें से लड़कियां यहां लाई जाती थीं। मौके पर कई लड़कियां मिलीं और जांच करने पर उनके पास थेरेपी या मसाज पार्लर का कोई प्रमाण पत्र भी नहीं पाया गया। उन लड़कियों ने बताया कि मसाज के नाम पर स्पा सेंटर के मालिक द्वारा उनसे अनैतिक कार्य करवाया जाता है।

मना करने पर सेंटर से निकाल देने की धमकी दी जाती है। वह गरीबी और मजबूरीवश इस धंधे को कर रही हैं। मौके से कई प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुईं। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक संदीप वर्मा उर्फ वीर पुत्र विजयपाल वर्मा निवासी 1192 गली नंबर 3, आदर्शनगर, वल्लभगढ़, फरीदाबाद, हाल निवासी बनखंडी रोड, ट्रांजिट कैम्प, रूद्रपुर और संचालिका निकिता उर्फ नीतू पुत्र रामवीर सिंह निवासी जीए-49, प्रहलादपुर, बदरपुर, दक्षिणी दिल्ली को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि अनैतिक धंधा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।