Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यूक्रेन में दो रूसी सैनिकों को 11.5 वर्ष कैद की सजा - Sabguru News
होम World Europe/America यूक्रेन में दो रूसी सैनिकों को 11.5 वर्ष कैद की सजा

यूक्रेन में दो रूसी सैनिकों को 11.5 वर्ष कैद की सजा

0
यूक्रेन में दो रूसी सैनिकों को 11.5 वर्ष कैद की सजा

कीव। यूक्रेन की एक अदालत ने युद्ध कानून का उल्लंघन करने के दोषी दो रूसी सैनिकों को 11.5 साल कैद की सजा सुनाई है।

इससे पहली की सुनवाई में यूक्रेनी अधिकारियों ने ओलेक्संद्र बोबिकिन तथा ओलेक्संद्र इवानोव को दोषी करार दिया था। इन दोनों रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ गत 24 मई को सैन्य अभियान शुरू किया जाने के समय रूस के बेलगोरोड क्षेत्र से यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में सतह से रॉकेट दागे थे।

सीएनएन न्यूज चैनल ने पोल्तावा क्षेत्र की कोटेलेवस्की जिला अदाल में ऑनलाइन सुनवाई करने वाले न्यायाधीश के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि अदालत पर प्रतिवादियों को दोषी करार दिए जाने को लेकर दबाव नहीं है। अदालत ने उचित तरीके इन्हें दोषी करार दिया है।

सीएनएन ने न्यायालय की वेबसाइट पर प्रकाशित विस्तृत केस रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि न्यायालय ने कहा कि इन लोगों ने खार्किव में जाचा लोप तथा वेटरतोपों से गोलीबारी की थी और निजी घरों सहित बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंचाई थी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 मई को रूसी सैनिक वदिम शिशिमरीन को एक अज्ञात 62 वर्षीय यूक्रेन नागरिक की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।