Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रामपुर में रिश्ते के चाचा ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म - Sabguru News
होम Latest news रामपुर में रिश्ते के चाचा ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

रामपुर में रिश्ते के चाचा ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

0
रामपुर में रिश्ते के चाचा ने किया चार साल की बच्ची से दुष्कर्म
uncle raped a four-year-old girl in Rampur
uncle raped a four-year-old girl in Rampur
uncle raped a four-year-old girl in Rampur

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के बिलासपुर इलाके के एक गांव में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने आज यहां कहा कि घटना शुक्रवार की है। बच्ची के पिता और चाचा काम पर चले गए थे। उसकी मां भी किसी काम से पड़ोस में चली गई। बच्ची घर के आगे खेल रही थी। बच्ची खेलते-खेलते पड़ोस के घर में चली गई।

युवक जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है उसने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हालत खराब होने पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के आने के बाद इस बारे में पता चला।

बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवकी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।