Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोटा में हादसा : सिटी मॉल के सामने बन रहे फ्लाईओवर की स्लैप कास्टिंग गिरी - Sabguru News
होम Breaking कोटा में हादसा : सिटी मॉल के सामने बन रहे फ्लाईओवर की स्लैप कास्टिंग गिरी

कोटा में हादसा : सिटी मॉल के सामने बन रहे फ्लाईओवर की स्लैप कास्टिंग गिरी

0
कोटा में हादसा : सिटी मॉल के सामने बन रहे फ्लाईओवर की स्लैप कास्टिंग गिरी


कोटा।
कोटा में सिटी मॉल के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की स्लैप कास्टिंग बुधवार रात करीब 8:30 बजे नीचे गिर गई। हादसे के वक्त 10 से 12 मजदूर पुल पर काम रहे थे।  इसमें 7-8 मजदूरों को चोट आईं हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद सर्च अभियान, राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

हादसे में एक राधेश्याम नाम का एक मजदूर ज्यादा चोटिल बताया जा रहा है।  मलबे के नीचे कोई दबा है या नहीं, इसे लेकर कुछ साफ जानकारी नहीं है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर प्रशासन के लोग मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। इस पुल का काम नगर विकास न्यास करवा रहा था। हादसे के बाद न्यास के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंत्री शांति धारीवाल ने मामले की जानकारी ली। हादसे की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।