Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
UNESCO says at France's side to save and restore' Notre-Dame Church in Paris-यूनेस्को का पेरिस के नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निर्माण में सहायता का आश्वासन - Sabguru News
होम World Europe/America यूनेस्को का पेरिस के नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निर्माण में सहायता का आश्वासन

यूनेस्को का पेरिस के नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निर्माण में सहायता का आश्वासन

0
यूनेस्को का पेरिस के नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निर्माण में सहायता का आश्वासन

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने आग से क्षतिग्रस्त हुए पेरिस के विश्व विख्यात नोट्रे डेम चर्च के पुनर्निर्माण में सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। यूनेस्को के विश्व विरासत केंद्र की निदेशक मेकटिल्ड रोस्लर ने मंगलवार को यह बात कही।

पेरिस के ऐतिहासिक नोट्रे डेम चर्च में सोमवार शाम को आग लग गई थी जिसने देखते ही देखते विध्वंसक रूप धारण कर लिया था। आग से इमारत की छत का दो-तिहाई हिस्सा नष्ट हो गया है और मीनार भी जल गई।

सुश्री रोस्लर ने कहा कि मैंने बड़ी संख्या में लोगों को मेट्रो से नोट्रे डेम जाते हुए देखा है। इस घटना से लोग सदमे में हैं क्योंकि यह इमारत केवल ईसाई समुदाय की ही नहीं बल्कि हम सब की है।

इस बीच, यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे आजोले ने घोषणा की है कि आग से इमारत को हुई क्षति का जल्द से जल्द आकलन कर लिया जाएगा। आजोले ने सोमवार की रात नोट्रे डेम का दौरा करने के बाद कहा था कि घटना से हम सब बहुत दुखी हैं।