Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं कैलाश चौधरी का सिरोही में गर्मजोशी से स्वागत - Sabguru News
होम Headlines केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं कैलाश चौधरी का सिरोही में गर्मजोशी से स्वागत

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं कैलाश चौधरी का सिरोही में गर्मजोशी से स्वागत

0
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं कैलाश चौधरी का सिरोही में गर्मजोशी से स्वागत

सिरोही। भारत सरकार के आकांशी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कार्यक्रम को लेकर दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का सिरोही पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया साथ ही उन्हें ट्रैक्टर रैली के जरिए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया गया।

मंगलवार को सिरोही पहुंचने पर तोमर व चौधरी का सिरोही सीमा बारी घाटा सर्किल पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में मोर्चा व नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से स्वागत किया।

मंत्री के काफिले के साथ जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, जिला प्रभारी मदन राठौड़, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली, प्रधान हंसमुख मेघवाल, नितिन बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी आदि के साथ खुली जीप में सवार होकर बाबा रामदेव चौराया होते हुए पुराना बस स्टैंड, राजमाता धर्मशाला रोड, सरजावाव चौक, नगर परिषद, भाटकड़ा सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद एवं किसान मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष ललित प्रजापत, नगर महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, जावाल मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजीतसिंह, करणसिंह राव, जयसिंह, क्षितिज मेवाड़ा, शांतिलाल रावल, भूराराम चौधरी, बाबूसिंह, छगनलाल घांची, कानसिंह जावाल, लक्ष्मणसिंह रामपुरा, पूर्व मंडल महिपालसिंह, सुरेश सगरवंशी, अशोक पुरोहित, अरुण ओझा, हेमलता पुरोहित, प्रीति चौहान, अनिल प्रजापत, प्रवीण राठौड़, विजय पटेल, अजय भट्ट, महेंद्र माली, भंवर माली, कपूराराम पटेल, शैतानसिंह सोनगरा, खेताराम माली, सुरेश वाल्मीकि, दीपेंद्रसिंह, दिनेश प्रजापत, रणछोड़ प्रजापत, महेंद्र खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।