Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना संक्रमित रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज - Sabguru News
होम Breaking कोरोना संक्रमित रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

कोरोना संक्रमित रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

0
कोरोना संक्रमित रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली। रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के सम्मान में गुरूवार को राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

अंगड़ी का आज रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। गृह मंत्रालय ने कहा है कि दिवंगत नेता के सम्मान में गुरूवार को राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

अंगड़ी संसद के मानसून सत्र के पहले जांच में कोरोना विषाणु से संक्रमित पाए गए थे और उनका एम्स में उपचार चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अंगड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ीजी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह अच्छे प्रशासक, सदाबाहर सांसद और खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी थे। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।

शाह ने अपने संदेश में कहा कि रेल राज्य मंत्री और कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अंगड़ीजी के निधन का समाचार मिलने से दुखी हूं। उन्हें राष्ट्र और पार्टी की निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति शांति शांति।