Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
union minister piyush Goyal's house theft - Sabguru News
होम Breaking रेलमंत्री गोयल के घर चोरी, डॉक्यूमेंट लीक होने का शक

रेलमंत्री गोयल के घर चोरी, डॉक्यूमेंट लीक होने का शक

0
रेलमंत्री गोयल के घर चोरी, डॉक्यूमेंट लीक होने का शक
union minister piyush Goyal's house theft
union minister piyush Goyal's house theft
union minister piyush Goyal’s house theft

केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित घर में चोरी हो गई घर पर काम करने वाले एक नौकर ने उनके मुंबई स्थित आवास से चोरी की थी, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीयूष गोयल के घर से चोरी किये गए कुछ अहम दस्तावेज भी युवक के पास से बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि नौकर डॉक्यूमेंट लीक करने की फिराक में था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम विष्णु कुमार वर्मा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से कुछ डॉक्यूमेंट के साथ-साथ पैसे और हार्डडिस्क बरामद की हैं। पुलिस को आरोपी पर अपने फोन के जरिए कुछ अहम जानकारियां किसी को भेजे जाने का संदेह है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

आपको जानकारी में बता दें, आरोपी नौकर पिछले 3 साल से रेलमंत्री के घर काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी के फोन को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है। पुलिस डिलीट की हुई कॉल और मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस आरोपी के साथियों की भी तलाश कर रही है।