Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
UP Congress President Rajbabbar offered to resign - उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश - Sabguru News
होम Headlines उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश

0
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश
UP Congress President Rajbabbar offered to resign
UP Congress President Rajbabbar offered to resign
UP Congress President Rajbabbar offered to resign

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुये पार्टी अध्यक्ष राजबब्बर ने परोक्ष रूप से इस्तीफे की पेशकश की है।

बब्बर ने गुरूवार को इस्तीफे की सीधी पेशकश से बचते हुये ट्वीट किया “ जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई। यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी ज़िम्मेदारी को सफ़ल तरीके से नहीं निभा पाने के लिए ख़ुद को दोषी पाता हूँ। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा।”

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र एक सीट पर जीत हासिल हुयी थी। प्रदेश के इतिहास में यह कांग्रेस का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन था। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी परम्परागत सीट अमेठी से भी हाथ धोना पड़ा जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से चुनाव हार गये थे। रायबरेली में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली में भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराकर कांग्रेस के वजूद को बरकरार रखा था।