

UP: Congress state President Rajbabber not allowed to go to Kasganj
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कासगंज में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कासगंज जाने वाले प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने कासगंज जाने की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रतिनिधिमंडल को कासगंज जाने से रोक दिया है। कासगंज हिंसा के बाद राज बब्बर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए जा रहा था।
इससे पहले मंगलवार को चंदन के परिवार से मिलने आ रहे अलीगढ़ बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी और उनके साथियों को मिशन चौराहे के पास पुलिस ने रोक दिया था। उन्हें संघ कार्यालय जाना था लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।
वहीं, मंगलवार को ही उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कासगंज हिंसा को एक बड़ी साजिश करार देते हुए इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया था।साक्षी महाराज ने कहा था कि इस दंगे के पीछे पूरी तरह से कांग्रेस है। दरअसल विपक्ष इस बात से परेशान है कि मोदी और योगी सरकार में दंगे क्यों नहीं हो रहे।
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो