Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अंसारी के बेटे के घर मिला विदेशी हथियारों का जखीरा - Sabguru News
होम Breaking अंसारी के बेटे के घर मिला विदेशी हथियारों का जखीरा

अंसारी के बेटे के घर मिला विदेशी हथियारों का जखीरा

0
अंसारी के बेटे के घर मिला विदेशी हथियारों का जखीरा
up-police seizes weapons-at-delhi-residence-of-abbas-ansari-son-of-mla mukhtar ansari
up-police seizes weapons-at-delhi-residence-of-abbas-ansari-son-of-mla mukhtar ansari
up-police seizes weapons-at-delhi-residence-of-abbas-ansari-son-of-mla mukhtar ansari

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस को छापेमारी में बड़ी कामयाबी मिली। बाहुलबी विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित घर से पुलिस को हथियारों का जखीरा मिला। पुलिस ने छापेमारी में 4,431 कारतूस समेत भारी मात्रा में करोड़ों के देशी-विदेशी हथियार बरामद किए हैं।

दरअसल, अब्बास अंसारी पर एक लाइसेंस पर ज्यादा हथियार खरीदने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने अब्बास पर नजर रखना शुरू कर दिया। लखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित अब्बास अंसारी के बंगले पर छापा मार दिया। इस दौरान इटली, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया की रिवाल्वर, बन्दूक और कारतूस मिले, जिन्हे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

आपको जानकरी में बता दें कि 12 अक्टूबर को लखनऊ में अब्बास अंसारी के खिलाफ एक ही हथियार के लाइसेंस पर 5 असलहे खरीदने का मुकदमा दर्ज हुआ था।