Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उप्र : फतेहपुर में छेड़खानी से तंग नाबालिग ने आत्महत्या की - Sabguru News
होम Breaking उप्र : फतेहपुर में छेड़खानी से तंग नाबालिग ने आत्महत्या की

उप्र : फतेहपुर में छेड़खानी से तंग नाबालिग ने आत्महत्या की

0
उप्र : फतेहपुर में छेड़खानी से तंग नाबालिग ने आत्महत्या की
UP: Tight minor suicidal by flirting in Fatehpur
UP: Tight minor suicidal by flirting in Fatehpur UP: Tight minor suicidal by flirting in Fatehpur

UP: Tight minor suicidal by flirting in Fatehpur

फतेहपुर| उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में छेड़खानी की शिकार एक नाबालिग लड़की ने चिकित्सा जांच के बाद अपने घर लौट कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शनिवार को बताया, जहानाबाद कस्बे के एक मुहल्ले में छेड़खानी की शिकार एक 17 साल की लड़की ने अस्पताल में चिकित्सा जांच के बाद अपने घर लौट कर शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छेड़खानी की घटना दो दिन पूर्व उस समय हुई थी, जब लड़की शौच के लिए घर से बाहर गई थी।
गांगुली ने बताया, प्रथम ²ष्ट्या छेड़खानी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। इस मामले में उसी मुहल्ले के रहने वाले खन्ना और निजाम नामक युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गांगुली ने मृतका के पिता के हवाले से बताया, इन्हीं युवकों की छेड़खानी से क्षुब्ध होकर लड़की ने दो साल पहले अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। लेकिन युवक उसके घर के सामने दुकान रख कर छेड़खानी करते रहे।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो