

पटना । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद अब रालोसपा में बगावत शुरू हो गई है।
रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा ने यहां बातचीत में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को राजग ने पद और सम्मान दोनों ही दिया है। पार्टी के कम सांसद रहते हुये भी उन्हें केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री का पद दिया गया। ऐसी स्थिति में उनका राजग से अलग होने का निर्णय बिल्कुल गलत है।
बिहार के पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्री उपेंद्र कुशवाहा को काफी तरजीह दी है। इसी तरह राजग के घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने श्री उपेंद्र कुशवाहा को कभी भी अपमानित नहीं किया है।