Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
UPSC Civil Services Exam 2018 Result Rajasthans Kanishka Kataria become topper-कनिष्क कटारिया बने यूपीएससी की परीक्षा के टॉपर - Sabguru News
होम Breaking कनिष्क कटारिया बने यूपीएससी की परीक्षा के टॉपर

कनिष्क कटारिया बने यूपीएससी की परीक्षा के टॉपर

0
कनिष्क कटारिया बने यूपीएससी की परीक्षा के टॉपर
UPSC Civil Services Exam 2018 Result Rajasthans Kanishka Kataria become topper
UPSC Civil Services Exam 2018 Result Rajasthans Kanishka Kataria become topper

नई दिल्ली। मुंबई के भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान के छात्र कनिष्क कटारिया ने वर्ष 2018 के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि श्रृष्टि देशमुख महिला वर्ग में शीर्ष पर हैं।

यूपीएससी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज की फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित किए, जिसके अनुसार इस वर्ष सफल हुए टॉप 25 छात्रों में 15 लड़के और 10 लड़कियां हैं। टॉप पांच उम्मीदवारों में सिर्फ लड़के शामिल हैं।

वर्ष 2018 की परीक्षा में कुल 759 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें 577 पुरुष और 182 महिलाएं शामिल हैं। two यूपीएससी द्वारा जारी नजीते के अनुसार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की नम्रता जैन ने 12वां स्थान हासिल किया है। पहले 10 नम्बर पर आए उम्मीदवारों की सूची निम्न प्रकार है:

1. कनिष्क कटारिया

2. अक्षत जैन

3. जुनैद अहमद

4. श्रवण कुमात

5. सृष्टि जयंत देशमुख

6. शुभम गुप्ता

7. कर्नाटी वरुणरेड्डी

8. वैशाली सिंह

9. गुंजन द्विवेदी

10. तन्मय वशिष्ठ शर्मा