Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर-कोटा एवं जोधपुर में अब दो निगम, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना - Sabguru News
होम Breaking जयपुर-कोटा एवं जोधपुर में अब दो निगम, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना

जयपुर-कोटा एवं जोधपुर में अब दो निगम, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना

0
जयपुर-कोटा एवं जोधपुर में अब दो निगम, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना
Urban Development Minister Shanti Dhariwal announces-two-mayors-in-jaipur-kota-and-jodhpur
Urban Development Minister Shanti Dhariwal announces-two-mayors-in-jaipur-kota-and-jodhpur
Urban Development Minister Shanti Dhariwal announces-two-mayors-in-jaipur-kota-and-jodhpur

जयपुर। राजस्थान सरकार ने जयपुर, कोटा एवं जोधपुर में अब दो नगर निगम बनाने का फैसला किया है। नगर विकास मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। धारीवाल ने बताया कि अब जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो नगर निगम होंगे जहां अब दो महापौर चुने जाएंगे। इनमें जयपुर में हेरिटेज और ग्रेटर जयपुर नगर निगम होगा।

हेरिटेज निगम में सौ वार्ड और ग्रेटर निगम में 150 वार्ड होंगे। हेरिटेज निगम में सिविल लाईंस, आदर्श नगर, किशनपोल, हवामहल एवं आमेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्ड होंगे जबकि ग्रेटर जयपुर नगर निगम में विद्याधरनगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, बगरू एवं मालवीयनगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्ड होंगे।

तीनों शहरों के छह नगर निगम क्षेत्रों में फिर से वार्डों की सीमा का परिसीमन किया जाएगा और जयपुर, कोटा और जोधपुर में नवंबर में नगर निकाय के चुनाव नहीं हो सकेंगे जबकि बाकी शहरों में नवंबर में ही निकाय चुनाव होंगे।

इसी तरह जोधपुर में 80-80 वार्डों के दो नगर निगम बनाए जाएंगे। दोनों निगमों में सरदारपुरा, जोधपुर शहर और सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड होंगे जबकि कोटा में कोटा उत्तर नगर निगम एवं कोटा दक्षिण नगर निगम होंगे।

कोटा उत्तर में कोटा उत्तर और लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड होंगे, जिसमें सत्तर वार्ड होंगे। कोटा दक्षिण निगम में कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र, लाडपुरा और रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 80 वार्ड शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बीस अक्टूबर को प्रदेश के 196 निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकाली जाएगी। जयपुर, जोधपुर एवं कोटा में दो-दो नए निगम बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई। नए बनाए गए निगमों में आगामी छह महीने में इनके वार्डों का फिर से परिसीमन होगा और उसके बाद चुनाव कराए जाएंगे।