Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
urban local bodies elections, ajmer news, ajmer nagar nigam chunav, kekri news, kishangarh news
होम Rajasthan Ajmer अजमेर निकाय चुनाव : आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

अजमेर निकाय चुनाव : आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

0
अजमेर निकाय चुनाव : आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

अजमेर। अजमेर जिले में पांच स्थानीय निकायों के लिए 28 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिले में 240 वार्डों के लिए 5 लाख 83 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले के 5 नगरीय निकायों में 5 लाख 89 हजार 424 मतदाता पंजिकृत है। इनमें 2 लाख 96 हजार 802 पुरूष तथा 2 लाख 92 हजार 614 महिलाएं है। जिले में 8 पंजीकृत मतदाता अन्य लिंग के भी है। इनमें से 5 लाख 83 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अजमेर नगर निगम में 2 लाख 585 पुरूष तथा एक लाख 98 हजार 273 महिलाएं एवं 7 अन्य सहित कुल 3 लाख 98 हजार 865 मतदाता पंजीकृत है। यहां वार्ड संख्या 29 में निर्विरोध चुनाव होने के कारण 3 लाख 93 हजार 765 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि किशनगढ़ नगर परिषद में कुल एक लाख 17 हजार 357 मतदाताओं में से 59 हजार 659 पुरूष एवं 57 हजार 698 महिलाएं हैं। नगर पालिका बिजयनगर में कुल 25 हजार 507 मतदाताओं में से 12 हजार 705 पुरूष एवं 12 हजार 802 महिलाएं हैं।

नगर पालिका केकडी में कुल 32 हजार 884 मतदाताओं में से 16 हजार 538 पुरूष एवं 16 हजार 345 महिलाएं तथा एक अन्य है। ये समस्त मतदाता गुरूवार को मतदान करेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका सरवाड़ में 14 हजार 811 मतदाताओं में से 7 हजार 315 पुरूष एवं 7 हजार 496 महिलाएं पंजीकृत है। यहां वार्ड संख्या 5 में निर्विरोध चुनाव होने के कारण 14 हजार 209 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि केकड़ी में 53, सरवाड़ में 28, बिजयनगर में 50, किशनगढ़ में 196 तथा अजमेर में 666 मतदान बूथों को स्थापित किया गया है।

इन दस्तावेजों से मतदाता करा सकेगा पहचान सत्यापित

नगरीय निकायों के चुनाव में मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 17 दस्तावेजों से अपनी पहचान सत्यापित करा सकेगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान बूथ पर पहचान सत्यापित करने के लिए 17 दस्तावेजों को मान्य किया है।

इनमें निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने की तिथि से पूर्व सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त राशन कार्ड, निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने से पूर्व में जारी गरीबी रेखा से नीचे के फोटोयुक्त फैमिली कार्ड, फोटोयुक्त नरेगा कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य योजना बीमा कार्ड, स्वतंत्रता सैनानी का फोटोयुक्त पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, फोटोयुक्त जाति प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लाईसेन्स, फोटोयुक्त सम्पति दस्तावेज, सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त कर्मचारी सेवा पहचान पत्र, पेन कार्ड, पासपोर्ट तथा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने की तिथि से पूर्व जारी फोटोयुक्त सशस्त्र लाईसेन्स शामिल है।

अजमेर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था

अजमेर जिले में अजमेर नगर निगम सहित पांच निकायों में गुरुवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है। जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने आज बताया कि जिले में मतदान शान्तिपूर्ण हो इसके लिये सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद तथा केकड़ी, सरवाड़, विजयनगर नगर पालिकाओं के 4500 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियार बंद सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पांचों चुनाव क्षेत्रों के उपाधीक्षकों तथा थानाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। शर्मा ने अजमेर के पुलिस लाईन मैदान पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा कर दिशा निर्देश जारी किए।