![उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 200 करोड़ क्लब में शामिल उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 200 करोड़ क्लब में शामिल](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/02/uri.jpg)
![Uri The Surgical Strike Joins 200 Million Club](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/02/uri.jpg)
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री यामी गौतम की जोड़ी वाली फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्टाइक’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को प्रदर्शित हुयी थी। यह फिल्म 25 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई है। यह फिल्म उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक्स करने की कहानी पर बनी है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में करीब 71 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म को लेकर फिल्म समीक्षकों के अच्छे रिव्यू आए थे, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसके अच्छे नतीजे आने शुरू हो गए। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी जबरदस्त फायदा मिल रहा है। फिल्म ने अब 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस तरह ये साल की पहली फिल्म बन गई है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।