Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
us president trump already prepared to address india - Sabguru News
होम Gujarat Ahmedabad ट्रंप ने जमाया रंग, जैसे अपने भाषण की अमेरिका से तैयारी करके आए हों

ट्रंप ने जमाया रंग, जैसे अपने भाषण की अमेरिका से तैयारी करके आए हों

0
ट्रंप ने जमाया रंग, जैसे अपने भाषण की अमेरिका से तैयारी करके आए हों
us president trump already prepared to address india
us president trump already prepared to address india

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की यात्रा को लेकर ऐसा लगा जैसे कि अपनी पूरी तैयारी करके आए हों। क्या बोलना है, और कहां बोलना है, किस विषय पर बोलना है। मोटेरा स्टेडियम पर उन्होंने भारतीयों की जब प्रशंसा की तब वहां मौजूद सवा लाख लोगों को यह अनुमान नहीं होगा कि ट्रंप इन मुद्दों पर भी खुल कर बात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद आने के बाद सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे और वहां उन्होंने बापू की एक एक वस्तु का अध्ययन किया।

इसके साथ ही पत्नी मेलानिया के साथ उन्होंने चरखा भी चलाया और इसकी जानकारी भी ली। उसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में भारत की होली, दीपावली, बॉलीवुड, खेल आदि विषयों पर जब संबोधन किया तो स्टेडियम पूरा तालियों से गूंज उठा। इसके साथ ही ट्रंप ने महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और सरदार पटेल को भी याद किया। यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की भी खूब जमकर सराहना की।

डोनाल्ड ट्रंप ने गांधी, विवेकानंद और सरदार पटेल को किया आत्मसात

डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले स्वामी विवेकानंद महात्मा गांधी और सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि यह देश बहुत ही भाग्यवान है कि इतने महान लोगों का यहां जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत आज अपने लोगों में विश्वास जताता है, जो कि अमेरिका और हिंदुस्तान को एक जैसा बनाता है। अमेरिका और भारत में कई समानता हैं, जिसमें हर व्यक्ति को एक समान माना गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दौरान स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी का भी जिक्र किया।

बॉलीवुड की फिल्मों और सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के भी हुए मुरीद

डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी सिनेमा का भी उल्लेख किया। सबने फिल्म शोले और दिलवाले दुल्हन ले जाएंगे की भी खूब जमकर प्रशंसा की। अगर ट्रंप का भाषण हिंदी सिनेमा के अभिनेता शाहरुख खान ने सुना होगा वह जरूर गदगद हो गए होंगे। ट्रंप ने अपने भाषण में क्रिकेट का भी जिक्र किया। डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत ने दुनिया को सचिन, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए हैं जो दुनिया के लिए हीरो हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बोले कि भारत हर साल 2000 से अधिक फिल्में बनाता है, जो बॉलीवुड है। पूरी दुनिया में इसका स्वागत किया जाता है, लोग भांगड़ा-म्यूज़िक का जिक्र करते हैं, लोगों को शोले और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे काफी पसंद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति को भारतीय त्योहार होली-दिवाली भी अच्छे लगते हैं

मोटेरा स्टेडियम से जब तब ने अपने भाषण में भारतीय त्योहार दीपावली और होली की खूब जमकर प्रशंसा की तो वहां मौजूद लोगों ने जमकर ताली बजाई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में आज हिंदु, जैन, मुस्लिम, सिख समेत कई धर्मों के लोग रहते हैं, जहां दर्जनों भाषाएं बोली जाती हैं। फिर भी यहां देश में एक शक्ति की तरह लोग रहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने वहां के विकास में बड़ा रोल निभाया है। ट्रंप ने कहा कि ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले कई बिजनेसमैन गुजरात से हैं।

अमेरिका में बसे भारतीय अपने त्योहारों को खूब सादगी पूर्ण तरीके से मनाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है, यहां गंगा, गोल्डन टेंपल, जामा मस्जिद समेत कई बड़े ऐतिहासिक इमारतें यहां पर हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यहां गोवा में दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं। हिंदुस्तान की असली शक्ति यहां के 130 करोड़ लोग हैं, जो इस देश की शान हैं।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार