Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
US, Taliban see significant progress in ending Afghan war-अफगानिस्तान संकट को समाप्त करने के लिए अमरीका और तालिबान में समझौता - Sabguru News
होम World Asia News अफगानिस्तान संकट को समाप्त करने के लिए अमरीका और तालिबान में समझौता

अफगानिस्तान संकट को समाप्त करने के लिए अमरीका और तालिबान में समझौता

0
अफगानिस्तान संकट को समाप्त करने के लिए अमरीका और तालिबान में समझौता

काबुल। अमरीका और तालिबान के वार्ताकारों ने 17 वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने पर शनिवार को सहमति व्यक्त कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस समझौते में इस बात पर सहमति जताई गई है कि तालिबान लडाके अफगानिस्तान के जरिए पाकिस्तान को लक्ष्य नहीं बनाएंगे।

दोनों पक्षों के बीच छह दिन तक चली बातचीत में यह सहमति बनी है और अमरीकी वार्ताकार जालमे खलीलजाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी को इसके नतीजों की जानकारी देने के लिए अफगानिस्तान की यात्रा पर जा रहे हैं।