![मजे के लिए 400 लोगों की हत्या करना चाहती थी लड़की, अरेस्ट मजे के लिए 400 लोगों की हत्या करना चाहती थी लड़की, अरेस्ट](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/ak47.jpg)
![US teenager threatens to shoot 400 people for fun](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/09/ak47.jpg)
दुनिया भर में लोग मजे के लिए अजीब-अजीब हरकते करते है। लेकिन अमेरिका की एक स्कूल में लड़की मजे के लिए 400 लोगों को मारना चाहती थी। जी हाँ, जानकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी, लेकिन यह सच है। दरअसल, उसने अपने सहकर्मियों से कहा था कि वह अपने स्कूल के लोगों पर गोली चलाना चाहती हैं जहां से उसे निकाल दिया गया था जिन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
कोर्ट के अनुसार, एलेक्सिस विल्सन (18) को अरेस्ट कर लिया गया। पिट्सबर्ग काउंटी शेरिफ कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लड़की ने सोमवार को एक पिज्जा रेस्तरां में अपने सहकर्मी को बताया कि उसने एक सेमी ऑटोमेटिक एके-47 राइफल खरीदी है। इसके बाद लड़की के साथ काम करने वाले दो कर्मियों ने अधिकारियों को सूचित किया कि विल्सन ने उन्हें राइफल पकड़े हुए तस्वीरें दिखाई और कहा कि मैकएलेस्टर में उसके पुराने स्कूल के लोगों पर वह बंदूक चलाना चाहती है।
खबरों के अनुसार, लड़की को स्कूल में चाकू लाने के लिए निलंबित कर दिया गया था। दोषी साबित होने पर विल्सन को 10 साल तक की जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।