Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फिरोजाबाद में बालक की हत्या करने वाली फरार इनामी महिला अरेस्ट - Sabguru News
होम UP Firozabad फिरोजाबाद में बालक की हत्या करने वाली फरार इनामी महिला अरेस्ट

फिरोजाबाद में बालक की हत्या करने वाली फरार इनामी महिला अरेस्ट

0
फिरोजाबाद में बालक की हत्या करने वाली फरार इनामी महिला अरेस्ट

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में बालक का अपहरण कर उसकी हत्या करने और शव को घर में छिपाने के आरोप में पिछले 11 साल से फरार चल रही इनामी हत्यारोपी महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी मामले में पुलिस उसके पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 11 अगस्त 2008 को थाना दक्षिण के हिमायूपुर टावर वाली गली निवासी श्यामबिहारी का पांच वर्षीय पुत्र गौरव गायब हो गया था।

विवेचना के दौरान पता चला कि डम्बर सिंह के मंदबुद्वि पुत्र का श्यामबिहारी के पुत्र गौरव से विवाद रहता था। इसी कारण डम्बर सिंह और उसकी पत्नी रामबेटी ने गौरव का अपरहण कर लिया और उसकी हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद डम्बर सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके घर से गौरव का शव बरामद कर लिया था। इस घटना की आरोपी डम्बर सिंह की पत्नी रामबेटी तभी से फरार थी। फरारी के चलते रामबेटी के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई भी की गई और उसपर 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया था।

सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण के प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने सूचना पर फरार महिला इनामी हत्यारोपी रामबेटी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी महिला को अदालत में पेश करने बाद जेल भेज दिया।