Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा ने लहराया जीत का परचम - Sabguru News
होम Headlines कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

0
कान्हा की नगरी मथुरा में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में मथुरा की सभी पांच विधान सभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा विधान सभा सीट से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी प्रदीप माथुर को एक लाख नौ हजार 803 मतों से पराजित किया। शर्मा को 1,58,859 वोट मिले हैं वहीं माथुर को 49056 वोट मिले हैं।

गोवर्धन विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मेघश्याम ने बसपा प्रत्याशी राजकुमार रावत को 42,507 मतों से पराजित किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी 1,24,414 मत पाकर छाता विधान सभा सीट से निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा रालोद प्रत्याशी तेजपाल को 48,968 मतों से पराजित किया। तेजपाल को 75,466 मत ही मिले हैं।

बल्देव विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश 1,08,414 मत पाने के कारण विजयी घोषित किये गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा रालोद प्रत्याशी बबीता देवी को 25,255 मतों से पराजित किया।

मांट विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी कोे निर्वाचित घोषित किया गया है । उन्हें 75,466 मिले हैं जब कि उनसे 9680 मतों से पराजित होने वाले बसपा प्रत्याशी एवं आठ बार विधान सभा चुनाव में विजयी रहे पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा को 74,378 मत ही मिले हैं।