Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तर प्रदेश: बस कर्मचारियों ने किया महिला से सामूहिक बलात्कार
होम Headlines उत्तर प्रदेश: बस कर्मचारियों ने किया महिला से सामूहिक बलात्कार

उत्तर प्रदेश: बस कर्मचारियों ने किया महिला से सामूहिक बलात्कार

0
उत्तर प्रदेश: बस कर्मचारियों ने किया महिला से सामूहिक बलात्कार
Uttar Pradesh bus employees have done group rap with women
Uttar Pradesh bus employees have done group rap with women
Uttar Pradesh bus employees have done group rap with women

SABGURU NEWS | मऊ उत्तर प्रदेश में मऊ के मधुबन क्षेत्र में घर लौट रही महिला के साथ बस कर्मचारियों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल शाम मधुबन क्षेत्र निवासी एक महिला वाराणसी से निजी बस में घर आने के लिए सवार हुई। देर शाम बस गजियापुर पहुंचने पर बस चालक समेत चार लोगों ने महिला को घर पहुंचाने का झाँसा देकर अपने साथ ले गए। महिला के अनुसार उसके साथ रात में चारो लोगों ने बलात्कार किया।

उन्होेंने बताया कि महिला की निशानदेही पर चार लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। वे बस कर्मचारी बताये गये हैं।