

राजनैतिक टक्कर | उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का कितना दबदबा है, इसका अंदाजा गूगल सर्च से लगाया जा सकता है। गूगल पर सीएम योगी को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

गूगल सर्च के ट्रेंड में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा की मायावती को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे आ गए है। खबर के अनुसार देश-विदेश में 21 जून से 18 जुलाई के बीच करोड़ों की संख्या में लोगों ने गूगल पर योगी से जुड़ी जानकारियां देखी जिससे पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ प्रमुख हस्तियों के गूगल सर्च ट्रेंड में सबसे आगे योगी और अखिलेश यादव दूसरे, मायावती तीसरे स्थान पर रही।