Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Uttar Pradesh: gave tripal talak on women from abroad
होम Breaking उत्तर प्रदेश: विदेश से महिला को फोन पर दिया तीन तलाक

उत्तर प्रदेश: विदेश से महिला को फोन पर दिया तीन तलाक

0
उत्तर प्रदेश: विदेश से महिला को फोन पर दिया तीन तलाक
Uttar Pradesh gave tripal talak on women from abroad
Uttar Pradesh gave tripal talak on women from abroad
Uttar Pradesh gave tripal talak on women from abroad

SABGURU NEWS | सहारनपुर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के रोहला हटोली गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ फोन से तीन तलाक देने पर दहेज एवं प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

गांव के इरफान की पुत्री कोसर ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर ससुराल वालों और पति के खिलाफ दहेज की मांग करने और उत्पीड़न करने के तहत कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति हाकम ने सऊदी अरब से फोन पर गाली-गलौच की और तीन तलाक दे दिया।

कोसर का निकाह 28 मार्च 2015 को चिलकाना क्षेत्र के गांव टोटरपुर निवासी हाकम के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। कुछ समय पूर्व उसका पति काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था और उसे ससुराल के घर से निकाल दिया था।