Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Uttar pradesh unnao rape victim burnt - Sabguru News
होम Breaking UP में हैदराबाद जैसी घिनौनी वारदात, रेप पीड़िता को जिंदा जलाया

UP में हैदराबाद जैसी घिनौनी वारदात, रेप पीड़िता को जिंदा जलाया

0
UP में हैदराबाद जैसी घिनौनी वारदात, रेप पीड़िता को जिंदा जलाया
Uttar pradesh unnao rape victim burnt
Uttar pradesh unnao rape victim burnt
Uttar pradesh unnao rape victim burnt

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बिहार क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के कुछ लोगों ने रायबरेली अपने वकील से मिलने जा रही रेप पीड़िता काे आग लगाकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया,जिससे वह करीब 70 प्रतिशल झुलस गई।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीन ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय रेप पीड़िता मुकदमें के सिलसिले में वकील से मिलने के लिए रायबरेली जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। महिला का आरोप है कि तड़के करीब चार बजे शिवम त्रिवेदी आदि पांच लोगों ने उसे रोक लिया और ज्वनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया । करीब 70 प्रतिशल झुलस गई महिला को उपचार के लिए लखनऊ ट्राम सेंटर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीर ने बताया कि इसी साल मार्च में रायबरेली के लालगंज थाने में महिला ने बलात्कार के आरोप में शिवम और शुभम नामक दो युवकों को नामजद किया था। इसी मामले में महिला रायबरेली अपने वकील से मिलने के लिए स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।