Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कलयुगी पिता ने 6 साल की मासूम बेटी को नुकीली चीज से गोदा - Sabguru News
होम Breaking कलयुगी पिता ने 6 साल की मासूम बेटी को नुकीली चीज से गोदा

कलयुगी पिता ने 6 साल की मासूम बेटी को नुकीली चीज से गोदा

0
कलयुगी पिता ने 6 साल की मासूम बेटी को नुकीली चीज से गोदा

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में छह साल की मासूम बच्ची पर जुर्म करने के आरोपी कलियुग पिता को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यह मामला रूद्रपुर कोतवाली से जुड़ा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर रविवार को एक तस्वीर वायरल हुई। तस्वीर में एक छह साल की मासूम के शरीर को बुरी तरह से नुकीली चीज से गोदा गया था। मासूम के शरीर से खून भी निकला था। यही नहीं उसके दोनों आंखों में चोट के निशान थे।

इस तस्वीर को देखने के बाद रूद्रपुर के सामाजिक संगठन तुरंत हरकत में आए। उनकी पहल पर पुलिस ने जांच की और आखिकरकार आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी कलियुगी पिता योगेश पांडे को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पता चला है कि योगेश की तीन पुत्रियां हैं। जिनमें दो सौतेली हैं। योगेश शराब के नशे में अपनी पत्नी और पुत्रियों से मारपीट करता रहता है।

आरोप है कि योगेश ने शराब के ही नशे में अपनी छह साल की मासूम बेटी के शरीर को सैकड़ों बार नुकीली वस्तु से बुरी तरह से गोद दिया। उसकी इसी हरकत से अजीज आकर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गूलरभोज अपने मायके चली गई और उसी ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की।

पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा ने बताया कि पुलिस ने योगेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उसकी पत्नी की ओर से शिकायत का इंतजार है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गूलरभोज में पीड़ित मासूम बच्ची के बयान भी ले लिए हैं और शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रूद्रपुर के होटल में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 लडकियों समेत 10 अरेस्ट