Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Uttarakhand' : 7 Char Dham road workers dead, 3 injured in landslide in Rudraprayag-रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के मलबे में दबकर सात श्रमिकों की मौत - Sabguru News
होम India City News रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के मलबे में दबकर सात श्रमिकों की मौत

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के मलबे में दबकर सात श्रमिकों की मौत

0
रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के मलबे में दबकर सात श्रमिकों की मौत
Uttarakhand' : 7 Char Dham road workers dead, 3 injured in landslide in Rudraprayag
Uttarakhand’ : 7 Char Dham road workers dead, 3 injured in landslide in Rudraprayag

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चारधाम यात्रा मार्ग (आल वेदर रोड) निर्माण के दौरान भूस्खलन के मलबे में दब जाने से सात श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि गौरीकुंड मार्ग पर बांसवाड़ा के पास आल वेदर रोड कटिंग के दौरान भूस्‍खलन हो गया। मलबे में दबने से सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। तीन घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घिल्डियाल खुद रुद्रप्रयाग से 22 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर राहत कार्य संचालित करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे यह दुर्घटना हुई।