
नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिथौरागढ़ में एक मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मासूम के पिता की ओर से दुष्कर्म का आरोप टकाना निवासी छवि यादव निवासी लगाया गया था।
इस संबंध में पुलिस ने तत्काल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को शुक्रवार को विकास भवन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।