Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
uttarakhand cabinet minister Satpal Maharaj news-सतपाल महाराज ने कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को खारिज किया - Sabguru News
होम Delhi सतपाल महाराज ने कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को खारिज किया

सतपाल महाराज ने कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को खारिज किया

0
सतपाल महाराज ने कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को खारिज किया

नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में बने रहेंगे और लोकसभा चुनाव के दौरान वह स्टार प्रचारक के रुप में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

महाराज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस की ओर से जनमत बनाने और भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने का झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में उन्हें पूरा विश्वास है। भााजपा में वह बहुत सोच समझ कर शामिल हुए थे। वित्त मंत्री अरुण जेटली से कल ही उनकी मुलाकात हुई है और इस दौरान उनसे चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग नहीं की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ भी उनकी कोई नारजगी नहीं है। मुख्यमंत्री होने के नाते वह राज्यहित में फैसला लेते हैं।

महाराज ने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग विचार धारा के लोगों के साथ है जो मोदी को सत्ता से नहीं हटा सकते। इस समय देश में एक मजबूत नेतृत्व की जरुरत है जो देश का विकास कर सके।