

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म ‘वॉर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने बॉक्स पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। ऐसे में हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। पार्टी में ऋतिक का परिवार, फिल्म स्टार कास्ट और दिशा पाटनी भी शामिल हुई।
पार्टी में सभी स्टार्स जमकर मस्ती करते नजर आये। इस पार्टी में वाणी कपूर और दिशा पाटनी ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा। जी हाँ, पार्टी में दोनों काफी खूबसूरत और हॉट लग रही थी। कुछ तस्वीरों में वाणी दिशा को किस करती नजर आ रही है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।
वहीं कुछ तस्वीरों में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। एक तस्वीर ऋतिक अपने माता-पिता नजर आ रहे है। आपको बता दें कि वाणी कपूर और दिशा पाटनी बी-टाउन की बेस्टफ्रेंड्स हैं। यही नहीं दिशा और टाइगर का अफेयर भी चर्चा में बना रहा है।