Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वर्तिका सैन बनीं भारत स्त्री शक्ति वाहिनी की जयपुर शहर अध्यक्ष
होम Rajasthan Jaipur वर्तिका सैन बनीं भारत स्त्री शक्ति वाहिनी की जयपुर शहर अध्यक्ष

वर्तिका सैन बनीं भारत स्त्री शक्ति वाहिनी की जयपुर शहर अध्यक्ष

0
वर्तिका सैन बनीं भारत स्त्री शक्ति वाहिनी की जयपुर शहर अध्यक्ष
Vartika San appoints president of Bharat Shakti Vahini Jaipur city
Vartika San appoints president of Bharat Shakti Vahini Jaipur city
Vartika San appoints president of Bharat stree Shakti Vahini Jaipur city

जयपुर। भारत वाहिनी पार्टी के जयपुर शहर अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने वर्तिका सैन को भारत स्त्री शक्ति वाहिनी की शहर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। कार्यक्रम का आयोजन गोपीनाथ जी के मंदिर परिसर पुरानी बस्ती में किया गया।

इस दौरान विमल अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए घनश्याम तिवाड़ी ने अपने कार्यकाल के दौरान साढ़े 8 हजार परित्यक्ता व विधवा महिलाओं को रोजगार दिया। यदि भारत वाहिनी पार्टी 2018 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आती है तो मातृशक्ति हित में कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विमल अग्रवाल व वर्तिका सैन को माला पहनाकर सम्मान किया। सैन ने उपस्थित नारी शक्ति से वाहिनी को मजबूत करने का वादा किया। इस दौरान वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम मंत्री, विष्णु जायसवाल, भवानी पाईवाल, घनश्याम गहलोत, मनोज गोयल, सुमन शर्मा, शशि साबू, कांता, मंजू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत वाहिनी पार्टी को मिला बांसुरी चुनाव चिन्ह