Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस युवाओं को भड़काकर अराजकता पैदा कर रही है : वासुदेव देवनानी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कांग्रेस युवाओं को भड़काकर अराजकता पैदा कर रही है : वासुदेव देवनानी

कांग्रेस युवाओं को भड़काकर अराजकता पैदा कर रही है : वासुदेव देवनानी

0
कांग्रेस युवाओं को भड़काकर अराजकता पैदा कर रही है : वासुदेव देवनानी

अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने जयपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की युवा आक्रोश रैली को असफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं को भड़काकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है।

देवनानी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की आज की सभा पूरी तरह दिशाहीन एवं असफल रही। उन्होंने कहा कि गांधी ने सभा में जिस तरह कहा कि विश्व में भारत की प्रतिष्ठा कम हुई है वह सर्वथा गलत है। वास्तविकता यह है कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव को मानता है और सभी उनको नेता के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।

गांधी के देश को बांटने के आरोप पर देवनानी ने कहा कि कांग्रेस ने ही धर्म के आधार पर 1947 में ही बंटवारा कर दिया। उन्होंने दोहराया कि देश प्रदेश का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि युवाओं में कहीं विरोध है तो वह राजस्थान सरकार की नीतियों का विरोध है जिसका साक्षात परिणाम राज्य में हाल ही में हुए छात्रसंघ चुनाव में युवाओं द्वारा एनएसयूआई को नकारते हुए अधिकांश जगहों पर एबीवीपी को आगे लाना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 27 लाख राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन एक लाख से ज्यादा बेरोजगारों को भी वह भत्ता देने में असफल रही। 26 लाख बेरोजगार युवा आज भी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।