Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
vasundhara raje : rai shumari of party workers for amer assembly seat-घबराई हुई कांग्रेस के अध्यक्ष को लेनी पड रही है विधानसभा स्तर की बैठकें : राजे - Sabguru News
होम Breaking घबराई हुई कांग्रेस के अध्यक्ष को लेनी पड रही है विधानसभा स्तर की बैठकें : राजे

घबराई हुई कांग्रेस के अध्यक्ष को लेनी पड रही है विधानसभा स्तर की बैठकें : राजे

0
घबराई हुई कांग्रेस के अध्यक्ष को लेनी पड रही है विधानसभा स्तर की बैठकें : राजे

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है, इसलिए उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को विधानसभा स्तर की बैठकें करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

राजे ने रविवार को आमेर में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कार्यक्रम में कहा कि भाजपा के लिए यह अच्छा है कि कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा स्तर की ज्यादा से ज्यादा बैठकें करें। क्योंकि वे जहां-जहां जाएंगे, वहां भाजपा और अधिक मजबूत होगी। इस बैठक में नागौर, भीलवाडा, झूंझूंनु ओर अलवर की 35 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रिमोर्ट गांधी परिवार के चार लोगों के हाथ में है जबकि भाजपा का रिमार्ट उसके कार्यकर्ताओं के हाथ में है। उन्होंने प्रदेश में गत दो दशक से अधिक समय से हर बार सरकार बदलने की परम्परा का जिक्र करते हुए कहा कि यह कांग्रेस द्वारा फैलाई गई अफवाह है। उन्होंने सवाल किया कि इससे पहले भी राजस्थान में कांग्रेस का लम्बे समय तक शासन रहा है उस समय कांग्रेस चुप क्यों रही ।

राजे ने कहा कि गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगातार भाजपा की सरकारें रही, इसलिए वहां विकास अवरूद्ध नहीं हुआ। यदि राजस्थान में भी भाजपा को लगातार मौका मिलता तो हमारा प्रदेश विकास की दृष्टि से देश में सबसे आगे होता। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा सरकार ही है जो लोगों की सुनवाई कर उनका दुख-दर्द हरती है।

भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं के पास जाकर उनकी राय से बजट बनाती है और उनकी मांग के आधार पर ही विकास के काम करवाती है। इतना ही नहीं चुनाव के टिकट भी जनता से राय लेकर ही देती है।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने कम से कम राहुल गांधी को मंदिरों में जाना तो सीखा दिया। आज वो लोग मंदिर जाने लगे हैं जो हमारे मंदिरों पर जाने पर सवाल उठाते थे। उन्होंने कांग्रेस के भगवान भरोसे से सरकार चलाने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हां मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मेरी सरकार भगवान के आशीर्वाद से ही चलती है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्जा माफ हुआ। देश के इतिहास में पहली बार किसानों की बिजली फ्री हुई है। देश के इतिहास में पहली बार एक करोड़ महिलाओं को मोबाइल दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों के हित को देखते हुए बिना किसी देर के सातवां वेतन आयोग लागू किया।

बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि इससे पहले यूपीए सरकार में जो प्रधानमंत्री थे, उन्हें ढूंढना पड़ता था। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और देश के लिए हर मोर्चे पर डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव विधायक और सांसद नहीं, चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है और वो ही हमारी जीत का आधार होता है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी. सतीश, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया सहित वरिष्ठ नेता ओर पदाधिकारी मौजूद थे।