Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वेनेजुएला : मदुरो का विपक्ष के बहिष्कार के बीच व्यापक चुनाव प्रस्ताव - Sabguru News
होम World वेनेजुएला : मदुरो का विपक्ष के बहिष्कार के बीच व्यापक चुनाव प्रस्ताव

वेनेजुएला : मदुरो का विपक्ष के बहिष्कार के बीच व्यापक चुनाव प्रस्ताव

0
वेनेजुएला : मदुरो का विपक्ष के बहिष्कार के बीच व्यापक चुनाव प्रस्ताव
venejuelaa-mduro-kaa-vipkss-ke-bhisskaar-ke-biic-vyaapk-cunaav-prstaav
venejuelaa-mduro-kaa-vipkss-ke-bhisskaar-ke-biic-vyaapk-cunaav-prstaav
Venejuelaa mduro kaa vipkss ke bhisskaar ke biic vyaapk cunaav prstaav

सबगुरु न्यूज़, कराकस : वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने विपक्षी गठबंधन द्वारा अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार की योजना के बाद व्यापक चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है। बीबीसी ने बुधवार को बताया कि मदुरो का कहना है कि वह देश में लोकतंत्र के नवीकरण के लिए विधायी, राज्यीय और नगरपालिका के मत भी शामिल करना करना चाहते हैं।

विपक्षी दलों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव ‘कपटपूर्ण’ और ‘अवैध’ होगा।

वेनेजुएला फिलहाल राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

देश पिछले कई वर्षो से उच्च महंगाई दर और खाद्यान्नों और दवाइयों की कमी से भी त्रस्त है।

मदुरो ने कहा कि चुनाव विपक्षी गठबंधन डेमोक्रेटिक यूनिटी के साथ या इसके बिना होंगे।

उन्होंने कहा, “मैंने देश में व्यापक संसदीय चुनाव पर विचार के लिए प्रस्ताव को आधिकारिक रूप से नेशनल कंस्टिट्यूएंट असेंबली के समक्ष पेश कर दिया है, चलिए देश में लोकतंत्र के नवीकरण के लिए शक्तिशाली चुनाव के लिए तैयार हो जाएं।”

डेमोक्रेटिक यूनिटी गठबंधन ने जारी बयान में कहा कि अप्रैल में होने जा रहे चुनाव तय समय से पहले हो रहे थे। गठबंधन ने इस साल के अंत में ‘वास्तविक चुनाव’ कराए जाने का आह्वान किया।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो