Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Venezuelan military : Waiting for US with weapons in hands-वेनेजुएला सेना हथियारों के साथ अमरीका का कर रही प्रतीक्षा - Sabguru News
होम Headlines वेनेजुएला सेना हथियारों के साथ अमरीका का कर रही प्रतीक्षा

वेनेजुएला सेना हथियारों के साथ अमरीका का कर रही प्रतीक्षा

0
वेनेजुएला सेना हथियारों के साथ अमरीका का कर रही प्रतीक्षा

काराकस। वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रति वफादारी दिखाने के लिए आयोजित सेना के मार्च के दौरान जवानों ने प्रतिबद्धता जताई कि वे अपने हाथों में हथियारों के साथ अमरीका की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मादुरो के अरागुआ राज्य के शुक्रवार के दौरे के दौरान इस मार्च का आयोजन किया गया था। परेड के दौरान सैन्य कर्मियों ने चिल्लाते हुए कहा कि लड़ने वालों का अधिकार है। तुम मेरे देश पर कभी आक्रमण नहीं करोगे। हमारे बारे में सुनो। हम छोटे ग्रिंगो हैं। हम तैयार हैं। हमारे हाथों में हथियार हैं। हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।

मादुरो ने सेना के जवानों और सैन्य उपकरणों के साथ एक मील से अधिक दूरी तक मार्च किया।
परेड के दौरान राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट सेवा के लिए जवानों को पुरस्कार भी दिए और अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ भाषण भी दिया।

वेनेजुएला में जनवरी से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। इसके बाद अमरीका और इसके सहयोगी देशों ने गुआइदो को मान्यता देते हुए मादुरो से पद से हट जाने को कहा था। अमरीकी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि वेनेजुएला संकट के समाधान के लिए सैन्य कार्रवाई से लेकर तमाम विकल्प खुले हुए हैं।

मादुरो ने अमरीका पर पलटवार करते हुए श्री गुआइदो को अपने कठपुतली के रूप में स्थापित करने और वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करने की नीयत से तख्तापलट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।